{"_id":"5a05de264f1c1b79548bc5b6","slug":"15103340893-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त ने दिए डंपिंग ग्राउंड को जल्द तैयार करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त ने दिए डंपिंग ग्राउंड को जल्द तैयार करने के आदेश
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़कोट नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पालिका को डंपिंग ग्राउंड को जल्द तैयार कराने के साथ ही कूड़ा निस्तारण को लेकर उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए।
उन्होंने बस अड्डे पर लगी कांपेक्टर मशीन की जांच करने के बाद उसे भी डंपिंग ग्राउंड में शिफ्ट करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने कूड़ा फैलाने तथा पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने पालिका प्रशासन और कर्मचारियों से इस संबंध में नई योजनाओं को लागू करने के साथ ही जनता में जागरूकता फैलाने को भी कहा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अतोल रावत तथा ईओ अमरजीत कौर ने अपर आयुक्त को पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।