फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   खरसाली में लगाये गये बहउद्देश्य शिविर में 163 शिकायतें हुई दर्ज

खरसाली में लगाये गये बहउद्देश्य शिविर में 163 शिकायतें हुई दर्ज

Fri, 10 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खरसाली में लगाये गये बहउद्देश्य शिविर में 163 शिकायतें हुई दर्ज

विज्ञापन
उत्तरकाशी। खरसाली में ‘प्रशासन चला गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। डीएम आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 163 शिकायतें दर्ज की गईं। सबसे अधिक विधवा-विकलांग पेंशन तथा सड़कों से संबंधित समस्याएं शिविर में दर्ज की गईं। पेंशन संबंधी अधिकांश मामलों का समाज कल्याण विभाग ने मौके पर ही निस्तारण किया।

फॉरेस्ट क्लीयरेंस, भूमि मुआवजे तथा गीठ पट्टी के खरसाली, बीप गांव समेत विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली निर्माणधीन दर्जनों सड़कों की शिकायत पर डीएम ने लोनिवि और पीएमजेएसवाई को फटकार लगाई। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों से वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर फॉरेस्ट क्लीयरेंस की अड़चनों को दूर कर 15 दिन के भीतर सड़कों की प्रगति रिपोर्ट पेश प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर में यमुनोत्री मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने खरसाली गांव को ऑलवेदर रोड से जोड़ने और खरसाली और यमुनोत्री धाम के बीच रोपवे लगाने की मांग की। शिविर में पशुपालन, कृषि, मत्स्य, बाल विकास, समाज कल्याण तथा राजस्व विभाग ने स्टाल लगाकर लोगों को जन कल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीडीओ विनीत कुमार, एसडीएम अनुज गोयल, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, एनएच के ईई नवनीत पांडे, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल, किरतेश्वर उनियाल, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed