फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मनीषा के चार गोल के दम पर उतरकाशी ने चमोली को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया

मनीषा के चार गोल के दम पर उतरकाशी ने चमोली को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया

Fri, 10 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
मनीषा के चार गोल के दम पर उतरकाशी ने चमोली को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया

विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य आमंत्रण अंडर-17 बालिका फुटबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन मनेरा स्टेडियम में टीमों ने दमखम दिखाया। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल उत्तरकाशी ने चमोली को 5-0 से हराया। उत्तरकाशी की टीम के लिए मनीषा ने चार और गीता ने एक गोल किया।
शुक्रवार को मनेरा स्टेडियम में पहला मैच कोटद्वार और हरिद्वार के बीच खेला गया। मैच निर्धारित समय 1-1 की बराबरी पर ड्रा रहा। हरिद्वार की ओर से मानसी तथा कोटद्वार की ओर से सृष्टि ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल उत्तरकाशी और चमोली के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल उत्तरकाशी ने 5-0 से चमोली की टीम का हराया। तीसरा मैच अल्मोड़ा और कोटद्वार के मध्य खेला गया। इसमें अल्मोड़ा ने कोटद्वार को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अल्मोड़ा की ओर से भगवती ने विजयी गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच हल्द्वानी (नैनीताल) और हरिद्वार के मध्य खेला गया। इसमें हल्द्वानी (नैनीताल) ने 4-0 से हरिद्वार को हराया। हल्द्वानी (नैनीताल) की ओर से शिवानी, किरन, अर्चना और सिमरन ने एक-एक गोल किया, जबकि बागेश्वर ने टिहरी को 4-0 से हराया। बागेश्वर की ओर से कविता, अविका, कोमल एवं नेहा ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed