{"_id":"59f213d04f1c1bce538b95b5","slug":"15090370871160-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 लोगों ने लिया नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 लोगों ने लिया नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का लाभ
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। अमर उजाला फाउंडेशन, अरिहंत अस्पताल, वरदान संस्था एवं कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने किया। शिविर में कुल 160 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराकर परामर्श लिया।
जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में स्तन कैंसर एवं सरवाइकल कैंसर की जांच की गई, जबकि इसके अलावा पेट के सभी प्रकार के कैंसर, खाने की नली के कैंसर, आंतों के कैंसर, बच्चेदानी के कैंसर, गर्भाशय के कैंसर, पेट की रसौली, शरीर में मौजूद किसी भी प्रकार की गांठ की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अरिहंत अस्पताल के संचालक एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक जैन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. विदूषी जियाला जैन तथा डा. प्रतिभा बहुगुणा ने शिविर में आए लोगों की जांच एवं स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दिया। इस दौरान दोपहर तीन बजे तक आयोजित शिविर में करीब 160 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराकर परामर्श लिया।
शिविर में सीएमएस डा. शिव कुड़ियाल, डा. पीएस पोखरियाल, वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत, कार्यकारी सचिव मनोज चंदोला, कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन के संचालक प्रवीन डंग आदि उपस्थित रहे। वहीं जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ब्लड प्रेशर और वजन संबंधित नि:शुल्क जांच की जाएगी।