फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार को बनानी होगी ठोस नीति- करुणा प्रसाद

युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार को बनानी होगी ठोस नीति- करुणा प्रसाद

Thu, 26 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार को बनानी होगी ठोस नीति- करुणा प्रसाद
उत्तरकाशी। विश्व हिंदू परिषद् के केंद्रीय मंत्री करुणा प्रसाद ने कहा कि उत्तराखंड में हिंदू धर्म के लोगों को लालच देकर दूसरे समुदाय में धर्मांतरण करवाया जा रहा है। लव जेहाद के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। यहां ज्यादातर गांव से विस्थापन हो रहा है। इसको रोकने के लिए सरकार को ठोस नीति बनाने की जरूरत है। युवाओं का भविष्य देखते हुए सरकार को कुछ ऐसी नीति बनानी होगी, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध हो।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे विहिप के केंद्रीय मंत्री करुणा प्रसाद ने लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में नई सरकार से उन्हें यहां के विकास की उम्मीद है। वर्तमान में सबसे जरूरी युवाओं के लिए अच्छी शिक्षा और रोजगार है। अच्छी शिक्षा मिलने पर वह भारतीय संस्कृति के बारे में जान सकते हैं और अपने क्षेत्र में ही उन्हें रोजगार मिलेगा, तो उन्हें दूसरे राज्यों में नहीं भटकना पड़ेगा। उत्तराखंड प्रवास के दौरान उन्होंने देखा कि यहां बड़ी तेजी से दूसरे समुदाय के लोग हिंदू धर्म के लोगों को लालच देकर धर्मांतरण करवा रहे हैं। ऐसे में युवाओं का ध्यान न बंटे इसके लिए उन्हें अच्छी शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना होगा। राज्य सरकार को इसमें ठोस नीति बनानी चाहिए। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री संजय कुमार ने कहा कि गो रक्षा व संरक्षण, एकल विद्यालय संचालन, गरीब व अनाथ बच्चों के सेवा, चिकित्सा क्षेत्र आदि में काम कर रहे हैं। इस दौरान विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री संजय कुमार, राजेंद्र गैरोला, विहिप के जिलाध्यक्ष चैन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनोहर श्याम नौटियाल, जिला प्रचारक व मीडिया प्रभारी सीपी बहुगुणा, विजय संतरी, हरीश डंगवाल, विजयपाल मखलोगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed