फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ओजरी में भूस्खलन से बंद हुआ यमुनोत्री राजमार्ग, 1300 यात्री फंसे

ओजरी में भूस्खलन से बंद हुआ यमुनोत्री राजमार्ग, 1300 यात्री फंसे

Tue, 12 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
ओजरी में भूस्खलन से बंद हुआ यमुनोत्री राजमार्ग, 1300 यात्री फंसे
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे के ओजरी क्षेत्र में भूस्खलन होने से करीब 1300 यात्री फंसे हुए हैं। लगातार गिर रहे बोल्डरों और मलबे से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। वहीं, भूस्खलन से ओजरी गांव के दर्जनभर भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी और डबरकोट क्षेत्र में सोमवार रात से हो रहे भूस्खलन से करीब 80 छोटे-बड़े वाहनों में 1300 यात्री फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को प्रशासन ने बड़कोट में ही रोक लिया है। उधर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को स्यानाचट्टी से तिर्खली पैदल मार्ग के रास्ते निकालने में जुटी हुई हैं। करीब चार किमी लंबे मार्ग से निकलकर लोगों को प्रभावित क्षेत्र के दूसरी ओर तैनात वाहनों के जरिए बड़कोट पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने एसडीआरएफ व पुलिस टीम को यात्रियों को पैदल मार्ग से सुरक्षित निकालने के आदेश दिए हैं। टैक्सी संचालकों को भी तिर्खली गांव पहुंचकर यात्रियों को बड़कोट पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने पर हाईवे से जुड़े अधिकारी सुबह 11 बजे तक मौके से नदारद रहे, जिस पर एसडीएम ने मनुज गोयल ने नाराजगी जाहिर की है। अधिशासी अभियंता इन दिनों क्षेत्र से बाहर हैं, जबकि सहायक अभियंता, जेई बड़कोट में मौजूद हैं। सुबह सबसे पहले तहसीलदार बुद्धि सिंह और थानाध्यक्ष बड़कोट विनोद थपलियाल मौके पर पहुंचे। हालांकि, बाद में एनएच के जेई रमेश भारती मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि लगातार हो रहे भूस्खलन से अभी राजमार्ग खोलना संभव नहीं हो पा रहा है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है। भूस्खलन के रुकने पर ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed