{"_id":"59b6beb44f1c1be27f8b5ffa","slug":"150514861817-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति चाहते हैं कुपड़ा गांव के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति चाहते हैं कुपड़ा गांव के छात्र
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। नौगांव ब्लॉक के कुपड़ा गांव के जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा व्यवस्था काम चलाऊ ढंग से चल रही है। विभाग की लापरवाही के चलते सभी शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया, जिसके बाद अब विद्यालय में बीते कई महिनों से व्यवस्था में आए एक शिक्षक के भरोसे ही पढ़ाई हो रही है।
कुपड़ा गांव के विद्यालय में तैनात सभी शिक्षकों का करीब सालभर पहले विभाग ने ट्रांसफर कर दिया था, जिसके बाद से करीब 65 छात्र-छात्राएं एक स्थाई शिक्षक के लिए तरस रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा और प्रधान अनिता राणा ने कहा कि विभाग को समस्या के बारे में बताते हैं, तो वे बस आश्वासन देकर टाल देते हैं। बीआरसी जनक सिंह राणा ने कहा कि माह के अंत तक प्रमोशन पर आने वाले शिक्षकों को कुपड़ा विद्यालय में तैनात किया जाएगा।