{"_id":"59b6beab4f1c1be67f8b6008","slug":"15051486094-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान ने दिए बाहरी लोगों के सत्यापन कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान ने दिए बाहरी लोगों के सत्यापन कराने के आदेश
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने बाहरी लोगों व किराएदारों का सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिलाया है।
सोमवार को धरासू थाने में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष रविंद्र यादव को बाहरी प्रदेशों व देशों से यहां काम करने वाले मजदूरों और फेरी वालों का सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बिना आईडी के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों को नोटिस जारी करने को कहा है। उधर, व्यापारियों ने मुख्य बाजार में होने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्किंग स्थल बनाने की मांग की है। इस पर एसपी ने व्यापारियों को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सकलानी, राकेश मेहरा, ओमप्रकाश सेमवाल, यशवंत बिष्ट आदि मौजूद थे।