{"_id":"59b6bea34f1c1bf57f8b6040","slug":"150514860120-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए टेंडर घोटाले की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए टेंडर घोटाले की जांच के आदेश
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट/उत्तरकाशी। बड़कोट में लोनिवि में बगैर निविदा के लिए तीन करोड़ के कार्यों की बंदरबांट पर अब डीएम ने अधिशासी अभियंता बड़कोट को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं जांच शुरू होने पर मामले में संलिप्त कुछ अधिकारियों व ठेकेदारों के बीच अब हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल कुछ माह पूर्व बड़कोट लोनिवि में करीब तीन करोड़ के विकास कार्यों को बिना खुली निविदा के ही चहेते ठेकेदारों को बांट दिए गए थे। जब इसकी भनक ठेकेदार संघ को लगी, तो उन्होंने इसका विरोध किया। संघ ने प्रशासन से इस पर जांच की मांग की थी। उस समय बीडीसी की बैठक में भी यह मामला क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया था। अमर उजाला ने भी उस समय यह खबर प्रमुखता से उठाई थी। अब डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता लोनिवि जेपी रतूड़ी को इसकी जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच होने पर ठेके देने में संलिप्त कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच अब हड़कंप मचा हुआ है। डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसमें जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट मांगी गई है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।