{"_id":"59b6bdb34f1c1bf47f8b600e","slug":"150514836116-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत क्षेत्रों को संचार सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत क्षेत्रों को संचार सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जनपद के सीमांत क्षेत्रों को संचार सुविधाओं से जोड़ने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन बीएसएनएल के सहयोग से दुर्गम क्षेत्रों में सेटेलाइट फोन व मोबाइल टावर लगाकर इन्हें संचार सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी में है। वहीं उत्तरकाशी बाजार में वाईफाई सुविधा देने के लिए भी तैयारी की जा रही है।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक अनंत कुमार चौधरी ने जनपद भ्रमण के दौरान डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठक की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि, सभी तहसीलों के साथ भोजवासा, डोडीताल एवं हरकीदून को ग्लोबल सेटेलाइट फोन तथा नेलांग, गंगनानी, सरबडियार, ओसला आदि क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। उधर महाप्रबंधक ने कहा कि, जनपद में संचार व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेलांग में मोबाइल टावर लगाने के लिए तैयारी पूरी कर दी गई है। इस दौरान सीडीओ विनित कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।