फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जीआई टैग लाल चावल को मिलेगी देशी विदेशी में पहचान

जीआई टैग लाल चावल को मिलेगी देशी विदेशी में पहचान

Sun, 10 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
जीआई टैग लाल चावल को मिलेगी देशी विदेशी में पहचान
उत्तरकाशी। पुरोला और मोरी क्षेत्र के मशहूर लाल धान (चरदान) को अब नई पहचान देने की तैयारी है। कृषि विभाग इसे जीआई (जियोग्राफिक्ल इंडिकेशन) टैग दिलाने का प्रयास कर रहा है। विभाग ने इसके लिए कृषि सचिव को पत्र भेजा है। अगर क्षेत्र के लाल धान को जीआई टैग मिल जाता है तो यह उत्पाद एक ब्रांड बन जाएगा। इससे इसके मूल्य और उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए कई तरह के कार्य हो पाएंगे। वहीं, इसे उगाने वाले किसानों को भी इससे बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर ने बताया कि लाल धान को जीआई टैग के लिए कृषि सचिव को पत्र भेजा गया है। उनसे किसी संस्था को चुनने का निवेदन किया है जो जीआई टैग के लिए रिपोर्ट तैयार कर सके। यह रिपोर्ट चेन्नई स्थित जियोग्राफिकल इंडिकेशन को भेजी जाएगी, जो इस पर अंतिम फैसला लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुरोला और मोरी के करीब 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में लाल धान की खेती होती है। अगर इसे जीआई टैग मिल जाता है तो अंतराष्ट्रीय बाजार में यह एक ब्रांड बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयरन प्रोटीन एंटी ऑक्सीडेंट की होती है प्रचुर मात्रा
चरदान की खेती करने वाले नेत्री गांव के विजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि यह अनाज सदियों से हमारे क्षेत्र में उगाया जा रहा है। जैविक तरीके से उगाए जाने वाले इस धान में आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। यह दिल, हड्डी, मोटापे और अस्थमा आदि बिमारियों से बचाता हैं। जानकारों के अनुसार कंवलसराई क्षेत्र में यह फसल सबसे पहले उगाई गई थी। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी इसका उत्पादन होने लगा, लेकिन बीते कुछ सालों से इसके उत्पादन में गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण बीज का पुराना होना और पहाड़ों में तापमान का बढ़ना है। हिमाचल के खरीददार लाल चावल को 50-60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed