फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   लंबगांव उतरकाशी मोटर मार्ग पर टेंपो दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चालक गंभीर घायल

लंबगांव उतरकाशी मोटर मार्ग पर टेंपो दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चालक गंभीर घायल

Sun, 10 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव उतरकाशी मोटर मार्ग पर टेंपो दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चालक गंभीर घायल
उत्तरकाशी। लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर देर रात टेंपो दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चूलीखेत और मट्टी गांव के पास एक टेंपो ट्रेवल करीब 500 मीटर गहरी खाई में जलकुर नदी में जा गिरा, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि टेंपो चालक घायल हो गया है। घायल टेंपो चालक को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में देवेंद्र सिंह (50) पुत्र सूरत सिंह निवासी भटवाड़ी उत्तरकाशी, चंद्रबीर सिंह (52) पुत्र विक्रम सिंह निवासी धराली उत्तरकाशी शामिल हैं। जबकि टेंपो चालक आशीष मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है, जो वर्तमान में टिहरी में रहता है। मृतक चंद्रवीर, देवेंद्र सिंह का मामा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों देवेंद्र सिंह की लड़की का ओखलाखाल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन करने गए थे। बेटी को एडमिशन के बाद छोड़कर घर आ रहे थे। रविवार को जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। ढूंढने गई पुलिस को चूलीखेत व मट्टी गांव के पास सड़क से नीचे खाई में देवेंद्र, चंद्रवीर की बॉडी दिखाई दी, जबकि टेंपो जलकुर नदी में गिरा हुआ था और चालक आशीष नदी किनारे घायल पड़ा था। प्रशासन ने 108 से चालक आशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल ने बताया कि शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed