{"_id":"59b56b504f1c1be17f8b5a2e","slug":"15050617333-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैथल गांव में ग्रामीणों ने रांसो नृत्य कर मनाया सेलुकू मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैथल गांव में ग्रामीणों ने रांसो नृत्य कर मनाया सेलुकू मेला
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल के प्रमुख पड़ाव रैथल गांव में ऋतु परिवर्तन के द्योतक व सुख समृद्धि के प्रतीक सेलुकू पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में लगाई पुष्प प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मेले में मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने सेलुकू मेले को धार्मिक पर्यटन से जोड़ते हुए क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया।
बीते वर्षों की भांति इस बार भी रैथल गांव में सेलुकू मेले का आयोजन किया गया। करीब 15 हजार फीट ऊंचे बुग्यालों से चुनकर लाए गए ब्रह्मकमल, केदार पाती, लेसर, भूतकेश, जड़िया आदि फूलों से ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में सजाया। मेले के शुभारंभ पर विधायक ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक मेले हमारी लोक संस्कृति और परंपरा की पहचान है। इन्हें संरक्षित रखने का हमारा कर्तव्य है। मेले के दौरान ग्रामीणों ने गांव के ईष्ट व आराध्य देवता समेश्वर देवता की डोली के साथ रांसो नृत्य कर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान गांव से ब्याही बेटियों ने भी गांव में पहुंच कर अपने आराध्य समेश्वर देवता को श्रीफल आदि भेंट किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंदन सिंह पंवार, दयारा पर्यटन उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज राणा, सचिव सुरेश रतूड़ी, ग्राम प्रधान श्यामा देवी, उप प्रधान राम चंद्र सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकेंद्र सिंह, राजबीर रावत, गजेन्द्र सिंह राणा, नागेंद्र सिंह चौहान, अरविंद्र नेगी, पृथ्वी राज राणा, देवराज रमोला, अमेरिकन पुरी, सोनू नेगी आदि शामिल रहे।