फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand elections 2022: Congress eyeing on Brahmin voters, party observer Mohan Prakash holds meeting with big leaders of brahmin vote bank

उत्तराखंड चुनाव: ब्राह्मण मतदाताओं पर कांग्रेस की नजर, मोहन प्रकाश ने समाज के बड़े नेताओं के साथ की बैठक

Fri, 14 Jan 2022 05:03 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:03 PM IST
सार

बहुगुणा परिवार के विजय बहुगुणा और रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में चले जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की ब्राह्मण मतदाताओं पर पकड़ कुछ कमजोर हो रही थी। वरिष्ठ ब्राह्मण नेता किशोर उपाध्याय की हरीश रावत से चल रही तनातनी और उनके भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की चर्चाओं से भी कांग्रेस की उम्मीदों पर असर पड़ रहा था...

विज्ञापन
Uttarakhand elections 2022: Congress eyeing on Brahmin voters, party observer Mohan Prakash holds meeting with big leaders of brahmin vote bank
कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उत्तराखंड की सत्ता में मजबूती के साथ वापसी करने की कोशिश कर रही कांग्रेस राज्य के ब्राह्मण मतदाताओं को आकर्षित की भरपूर कोशिश कर रही है। हाल ही में राज्य में पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए ब्राह्मण नेता मोहन प्रकाश को ब्राह्मण समाज को साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वे लगातार ब्राह्मण समाज के शीर्ष नेताओं से मिलकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं। वे कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं से भी मुलाकात कर उन्हें साधने के प्रयास में हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहन प्रकाश ने राज्य के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर उनके मुद्दों को समझने की कोशिश की है। उन्होंने ब्राह्मण मतदाताओं के बीच केंद्र-राज्य सरकार को लेकर चल रही नाराजगी को समझने की कोशिश भी की है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज की समस्याओं के निदान के लिए विशेष योजना प्रस्तावित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। मोहनप्रकाश की अगुवाई में इस पर राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक टीम काम कर रही है। चर्चा है कि इन बिंदुओं को उत्तराखंड कांग्रेस की घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

बहुगुणा परिवार के जाने के बाद पकड़ हुई कमजोर

बहुगुणा परिवार के विजय बहुगुणा और रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में चले जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की ब्राह्मण मतदाताओं पर पकड़ कुछ कमजोर हो रही थी। वरिष्ठ ब्राह्मण नेता किशोर उपाध्याय की हरीश रावत से चल रही तनातनी और उनके भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की चर्चाओं से भी कांग्रेस की उम्मीदों पर असर पड़ रहा था। पार्टी ने इस अहम मौके पर ब्राह्मण नेता मोहन प्रकाश पर भरोसा जताया और उन्हें उत्तराखंड की स्थिति संभालने की जिम्मेदारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार मोहन प्रकाश उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिलने के बाद नाराज ब्राह्मण नेता किशोर उपाध्याय से दो बार बातचीत कर चुके हैं। वे उन्हें पार्टी में उचित सम्मान और जिम्मेदारी दिलाने के वादे पर पार्टी से जोड़े रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।


दरअसल, उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने देवस्थानम बोर्ड गठित कर राज्य के हिंदू संतों, धर्मगुरुओं और ब्राह्मण समुदाय की नाराजगी मोल ले ली थी। ब्राह्मण समुदाय भाजपा नेतृत्व से इस बात के लिए खासा नाराज बताया जा रहा है कि उसने एक बोर्ड के जरिए राज्य के देवालयों पर कब्जा करने की कोशिश की। हिंदू संतों और पुजारियों के कठोर विरोध के बाद देवस्थानम बोर्ड का फैसला वापस तो अवश्य ले लिया गया है, लेकिन इसके बाद भी राज्य के ब्राह्मण मतदाताओं में सरकार के इस फैसले को लेकर नाराजगी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed