फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Election 2022 Details of 632 Candidates Contesting 70 Member Assembly Elections

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में सबसे ज्यादा दागी किस पार्टी में, किसने अमीरों को दिया टिकट? पढ़िए रिपोर्ट

Mon, 14 Feb 2022 08:06 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 14 Feb 2022 08:06 AM IST
सार

उत्तराखंड की 70 सीटों पर आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। कुल 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा राजधानी देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर 117 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 Details of 632 Candidates Contesting 70 Member Assembly Elections
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवभूमि उत्तराखंड में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यहां की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 632 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी ने भी यहां पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो इन 632 प्रत्याशियों में 107 यानी 17% आपराधिक छवि वाले हैं। इनपर मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से भी 61 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2017 में 14% दागी उम्मीदवार थे, जो इस बार बढ़कर 17% हो गए हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कांग्रेस ने दागियों पर जताया भरोसा
उत्तराखंड में दागियों को टिकट देने में कांग्रेस आगे रही है। कांग्रेस के 33% उम्मीदवार आपराधिक छवि वाले हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। आम आदमी पार्टी के 22% प्रत्याशियों पर मुकदमे चल रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा के 19% दागी उम्मीदवार हैं। बहुजन समाज पार्टी ने भी 19% और यूकेडी ने 17% दागियों को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस-किस तरह के लगे हैं आरोप
  • छह प्रत्याशियों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगा है। 
  • एक प्रत्याशी पर एक ही महिला के साथ दो बार रेप करने का आरोप है।
  • तीन उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
  • 70 विधानसभा सीटों में से 12 यानी 19% रेड अलर्ट जोन में हैं। मतलब यहां तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

2017 के मुकाबले करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा 86% करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस के 80% और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के 45% उम्मीदवार करोड़पति हैं। अमीरों को टिकट देने में बहुजन समाज पार्टी चौथे और यूकेडी पांचवे नंबर पर है। बहुजन समाज पार्टी ने 33%  और यूकेडी ने 29% करोड़पति उम्मीदवार उतारे हैं। 2017 के मुकाबले उत्तराखंड में चुनाव लड़ने वाले करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2017 में 31% प्रत्याशियों ने खुद को करोड़पति बताया था, जो इस बार बढ़कर 40% हो गए हैं। 


टॉप-3 अमीर प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी कुल संपत्ति
अंतरिक्ष सैनी कांग्रेस 123 करोड़ रुपये
सतपाल महाराज भाजपा 87 करोड़ रुपये
मोहन काला यूकेडी  82 करोड़ रुपये

कांग्रेस ने सबसे कम महिला उम्मीदवारों पर जताया भरोसा
उत्तर प्रदेश में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देकर टिकट वितरण में 40% का आरक्षण देने वाली कांग्रेस ने उत्तराखंड में सबसे कम महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। देवभूमि में सबसे ज्यादा 14% यूकेडी ने महिलाओं को टिकट दिया है। इसके अलावा 12% महिला प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने 11% और आम आदमी पार्टी ने केवल 10% महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने केवल 7% महिलाओं को ही टिकट दिया है। 

चुनाव से जुड़े अन्य रोचक तथ्य
  • 39% उम्मीदवारों ने पांचवी से 12वीं तक की पढ़ाई की है। 55% उम्मीदवार स्नातक हैं। 
  • 27% उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 साल के बीच है। 57% उम्मीदवार 41 से 60 साल के बीच के हैं। 
  • कुल 632 प्रत्याशियों में 10% ही महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed