फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Zero Tolerance for Latecomers Directs CDO

Udham Singh Nagar News: समय से दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Sat, 24 Feb 2024 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 24 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Zero Tolerance for Latecomers Directs CDO
सीडीओ मनीष कुमार ने डीपीआरओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन


रुद्रपुर। सीडीओ मनीष कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक कार्यदिवस में सभी कार्मिक 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यदि कोई कर्मचारी देर से कार्यालय में उपस्थित होते हैं या बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को मोबाइल 24 घंटे सातों दिन ऑन रखने और सभी कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक से प्रिंट निकालकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विभाग से 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त हुए वीपीडीओ इशराह हुसैन को सेवानिवृत्त कर्मचारी के सभी देयकों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये। संवाद
विज्ञापन

पंचायत भवनों का निर्माण 10 मार्च तक पूरा कर लें
रुद्रपुर। सीडीओ ने निर्माणाधीन पंचायत भवनों का निर्माण कार्य 10 मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने राज्य और केंद्र योजना के तहत अवशेष धनराशि को फरवरी तक नियमानुसार व्यय करते हुए उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed