{"_id":"66a1645381fd99772b08558a","slug":"youth-was-shot-twice-in-transit-camp-one-named-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-112981-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur Crime: ट्रांजिट कैंप में युवक को मारी गई थी दो गोली, खतरे से बाहर है विशाल; आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur Crime: ट्रांजिट कैंप में युवक को मारी गई थी दो गोली, खतरे से बाहर है विशाल; आरोपी की तलाश में पुलिस
Thu, 25 Jul 2024 12:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:17 PM IST
सार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में चार दिन पहले संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसे दो गोली मारी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोलीकांड की वजह प्रेस प्रसंग होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में चार दिन पहले संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसे दो गोली मारी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोलीकांड की वजह प्रेस प्रसंग होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
वार्ड सात आजादनगर निवासी प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 20 जुलाई की शाम उनका बेटा विशाल मंदिर के पास खड़ा था। तभी विशाल को मोहल्ले के रहने वाले अरविन्द ने अपने घर बुलाया था। अरविंद के साथ एक लड़का, अरविन्द की साली मुन्नी और एक बच्ची थी। उस दौरान सुमित नाम के लड़के ने विशाल को गोली लगने की बात बताई थी। विशाल की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली में भर्ती किया गया। यहां आपरेशन के दौरान विशाल के पेट से एक गोली निकली थी जबकि एक गोली पेट से आरपार हो गई थी। विशाल ने उनको बताया कि अरविंद ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार विवाद की वजह अरविंद की रिश्तेदारी में आने वाली एक युवती बताई जा रही है। नामजद आरोपी फरार चल रहा है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बरेली में भर्ती विकास की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन