फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

मनोज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth
थाईलैंड पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते मनोज सरकार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पैरा बैडमिंटन खेल में विश्व के नंबर-एक खिलाड़ी डेनियल बैथल से हारने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने जापान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब मनोज सरकार नवंबर में वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

थाईलैंड में होने वाले पैरा बैडमिंटन लेवल वन टूर्नामेंट में रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने पहला मैच फ्रांस के खिलाड़ी को 2-0 से हराया। दूसरा मैच कोरिया के खिलाड़ी को 2-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी 2-0 से जीता। उसके बाद विश्व के नंबर एक खिलाड़ी इंग्लैंड निवासी डेनियल बैथल के साथ सेमीफाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। इसमें डेनियल बैथल ने मनोज सरकार को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

मनोज सरकार ने बताया कि डेनियल से हारने के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। कहा कि डेनियल को हराने के लिए और बेहतर अभ्यास करना पड़ेगा। बताया कि एकल वर्ग में विश्व में रैंक चार व युगल वर्ग में पहली रैंक होने पर उनका चयन जापान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक लाने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगे। इधर, बाजपुर निवासी मनदीप कौर ने युगल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed