{"_id":"6240bbf8d9a3840df1259ad2","slug":"youth-rudrapur-news-hld457631346","type":"story","status":"publish","title_hn":"23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा के लिए वीएफआई ने तैयार किया खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा के लिए वीएफआई ने तैयार किया खाका
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में तैयार हो रहा चमचमाता बॉस्केटबाल कोर्ट।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। भारतीय वॉलीबाल महासंघ (वीएफआई) ने 11 से 16 अप्रैल तक मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली 23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा को भव्य बनाने की तैयारी कर दी है। वीएफआई ने नियंत्रण समिति, तकनीकी समिति, चयन समिति, आयु जांच समिति व रेफरी बोर्ड की टीम को नामित कर दिया है। नियंत्रण समिति में डीएम युगल किशोर पंत को शामिल किया गया है।
वीएफआई ने नियंत्रण समिति में छह सदस्यों की टीम नामित की है। इसमें प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष के साथ ही आयोजन सचिव डॉ. डीके सिंह को भी शामिल किया गया है। जबकि चयन समिति व ज्यूरी में तीन सदस्य, आयु जांच स मिति में दो सदस्य व रेफरी बोर्ड में आंध्र प्रदेश, गुजरात, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, तमिल नाडु, झारखंड समेत 14 देशों के वॉलीबाल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
नीविया व कॉस्को की बॉल से नहीं खेलेंगे खिलाड़ी
रुद्रपुर। यूओए के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा में नीविया व कॉस्को की बॉल से खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। प्रतियोगिता के लिए स्पार्टन कंपनी की बॉल, नेट व एंटीने का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही स्पार्टन कंपनी की ओर से वॉलिंटियर के लिए टीशर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
अब वैकल्पिक बॉस्केटबाल कोर्ट में नहीं लेना पड़ेगा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण
रुद्रपुर। स्टेडियम में बीते तीन सालों से जर्जर हालत में पड़े बॉस्केटबाल कोर्ट को खेल विभाग ने चमका दिया है। नए सत्र से बॉस्केटबाल खिलाड़ियों के लिए कोर्ट की सुविधा हो जाएगी।
मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉस्केटबाल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए वैकल्पिक कोर्ट की व्यवस्था की गई थी। वैकल्पिक कोर्ट में सही ढंग से प्रशिक्षण नहीं मिलने पर खिलाड़ियों का मोह भंग हो रहा था। अब खिलाड़ियों को पुलिस लाइन या निजी एकेडमी में बॉस्केटबाल का प्रशिक्षण लेने नहीं जाना पड़ेगा। पेयजल निर्माण इकाई की ओर से एक करोड़ 12 लाख रुपये का बजट खर्च कर बॉस्केटबाल कोर्ट, खिलाड़ियों के कॉमन रूम व वार्डन आवास बनाया जा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली ने कहा कि बॉस्केटबाल कोर्ट की तैयारियां बस अंतिम दौर पर हैं। खिलाड़ियों को अब बॉस्केटबाल कोर्ट में प्रशिक्षण मिल सकेगा।