फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

राज्य स्तरीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में पहुंची पांच जिलों की टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth
रुद्रपुर स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में पांच जिलों से 90 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन यूएस नगर व मुनस्यारी की टीम के बीच 1-1 गोल की बराबरी का साथ मैच समाप्त हुआ। लीग कम नॉक आउट के आधार पर अब अगले मैच बृहस्पतिवार से खेले जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को मनोज सरकार स्टेडियम में चार दिवसीय अनुसूचित जनजाति ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली ने कहा कि प्रतियोगिता में यूएस नगर की दो टीम, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी व मुनस्यारी की टीम है। कहा कि पहला मैच यूएस नगर व मुनस्यारी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच के द्वितीय हाफ में यूएस नगर की ओर से प्रिया राणा ने पहला गोल किया। कुछ ही मिनटों बाद मुनस्यारी की टीम से भारती ने एक गोल किया। दोनों टीमों से एक-एक गोल होने पर बराबरी का मुकाबला रहा। वहां उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, सलीम, तनवीर, राकेश रावत, नेहा पंत, रघुवीर सिंह, अल्पना त्यागी, धीरज जोशी, मोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed