फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

वैलेंटाइन-डे पर युवाओं मे उत्साह, फूल व गुलदस्ते हुए महंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth
रुद्रपुर फूल मंडी में बिकते गुलाब के फूल। - फोटो : RUDRAPUR
वैलेंटाइन-डे पर लोगों में उत्साह चरम पर है। नवयुवक से लेकर अधेड़ उम्र तक के लोग वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। इससे मतदान के बाद भी बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। उपहारों के साथ ही प्यार के प्रतीक फूलों के दाम भी बढ़ गए हैं। इसी तर्ज पर मशहूर शायरा परवीन शाकिर ने कहा है वो तो खुशबू है हवाओं में बिखर जाएगा, मसअला फूल का है फूल किधर जाएगा।
विज्ञापन

वैलेंटाइन-डे के नजदीक आते ही बाजार में युवाओं की हलचल बढ़ गई है। वैलेंटाइन-डे पर युवा एक दूसरे को फूल उपहार करके मन की बात कहते हैं। युवाओं के साथ अब शादीशुदा जोड़ों मेे भी इसका ट्रेंड आ गया है। कपल्स एक दूसरे को फूल, उपहार भेंटकर व शॉर्ट व लांग ड्राइव पर जाकर केक काट कर इस दिन को मना रहे हैं। बाजार में बेकरी आइटम्स की भी बिक्री हो रही है। साथ ही गिफ्ट्स शॉप में भी भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन

बाजार में गुलाब की कई किस्में देखने को मिली हैं जो कि लोग अपनी भावनाओं के अनुरूप एक दूूसरे को भेंट करते हैं। रेड रोज, पिंक रोज, व्हाइट रोज, यलो रोज, ऑरेंज रोज व फूलों के गुलदस्ते, बुके आदि टोकरीनुमा गुलदस्ते अन्य दामों में बाजार में बिक रहे हैं। गांधी पार्क में दुकान लगाने वाले फूलों के विक्रेता धर्मेंद्र ने बताया कि वैलेंटाइन-डे आने पर फूलों के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----टेबल---
फूल/गुलदस्तों के दाम
स्टिक - 50
मीनार - 500
बास्केट - 400
हार्ड शेप - 1500
छोटी टोकरी - 250
रेड रोज - 50
पिंक रोज - 80
व्हाइट रोज - 80
यलो रोज - 100
आरेंज रोज - 100
----
ऊधमसिंह नगर में आज इन जगहों पर रहेगी युवाओं की हलचल
- संजय वन चेतना पार्क, टांडा
- लेक पैराडाइज, रुद्रपुर
- बौर व हरिपुरा जलाशय, गूलरभोज
- द्रोण सागर, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed