फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

मनोज सरकार टोक्यो में भी लहराएंगे देश का झंडा-चुघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth
रुद्रपुर में मनोज सरकार को सम्मानित करते डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के पदाधिकारी व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार का काशीपुर मार्ग स्थित आनंदम बैंकट हॉल में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने मनोज को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इन्होंने पूर्व में 33 देशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का नाम रोशन किया है।

सोसायटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को हरसंभव मदद की जाती है। एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी के चेयरमैन सुभाष अरोरा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मनोज टोक्यो ओलंपिक में पदक लेकर भारत वापस लौटेंगे। इस दौरान सोसायटी के महासचिव हरीश चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री उमा जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता चौधरी, मनदीप वर्मा, पिंकी सिंह, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह आदि थे। इधर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मनोज सरकार को टोक्यो ओलंपिक में चयन पर बधाई दी। कहा कि उम्मीद है कि मनोज जरुर स्वर्ण पदक जीतेंगे। वहां पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, चेतन भट्ट, चंद्रशेखर मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed