फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

व्हीलचेयर टी-20 सीरिज के लिए उत्तराखंड की टीम गठित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Youth
रुद्रपुर में व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के साथ अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
मुंबई में होने जा रही टी-20 व्हीलचेयर त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम चुन ली गई है। ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ी धन सिंह कोरंगा को कप्तान और ऋषिकेश के धनवीर सिंह भंडारी को उपकप्तान बनाया गया है। तीन दिवसीय क्रिकेट मैच 26 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड की टीम के कोच हरीश चौधरी ने बताया कि पहला मैच तीन दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के दिन होने वाला था पर किसी कारणवश मैच अब 26 जनवरी को होगा। तमिलनाडु और महाराष्ट्र के खिलाफ उतरने से पहले उत्तराखंड की टीम ने ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबॉल मैदान में जमकर अभ्यास किया है।
विज्ञापन

टीम : धन सिंह कोरंगा (कप्तान), रुद्रपुर से कमल जादे, खटीमा से अनीस, सितारगंज से दीपू राणा, पंतनगर से सुबोध कुमार, गदरपुर से आशीष कुमार, हरिद्वार से मनोज मंजरी और दिग्विजय सिंह हैं। देहरादून से नरेश भारद्वाज और झारखंड से अनवर शेख (विकेट कीपर) हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों की सहायता के लिए टीम मैनेजर साबिर खान व अश्वनी कुमार हैं। डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया कि टीम 23 जनवरी को रुद्रपुर से रवाना होगी। सोसाइटी की ओर से खिलाड़ियों को किट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed