फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

जसपुर निवासी प्रवक्ता मनोज ने 14900 फीट ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth
जसपुर निवासी अनाम पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराते महाविद्यालय के प्रवक्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हिमाचल प्रदेश की कनासा पर्वत श्रृंखला की 14900 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा झंडा फहराया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।
विज्ञापन

सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध कार्यकारिणी सचिव विनय चौहान ने बताया कि किन्नौर जिले के रक्षम वन्य अभयारण्य में कनासा पर्वत की सबसे ऊंची अनाम चोटी पर 14900 फीट की ऊंचाई पर बीएड विभाग के सहायक प्रवक्ता मनोज कुमार ने तिरंगा फहरा कर आजादी का महोत्सव मनाया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पदम सिंह नेगी एवं अंकुश नेगी के नेतृत्व में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए चोटी पर तिरंगा फहराया। महाविद्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नेत्रदान, बेटी पढ़ाओ- बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रवक्ता को बधाई दी। वहां डॉ. रवि कुमार, मोहम्मद सलीम, विवेक वत्सल, विपिन कुमार, डॉ. अशोक दत्त नौटियाल, आसमा परवीन, सुभाष चंद्र, अभिलाषा शर्मा, मोहम्मद दानिश, सचिन कुमार, प्रीति वर्मा, शिवानी, विजयलक्ष्मी, दीपक चौहान, राजवीर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed