{"_id":"629e5eee5ab60459f909fd34","slug":"youth-kashipur-news-hld465076712","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की मेरिट में तीसरे स्थान पर रहा किसान का बेटा दर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की मेरिट में तीसरे स्थान पर रहा किसान का बेटा दर्शित
विज्ञापन
जसपुर में अपने माता पिता के साथ दर्शित चौहान। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। रामलाल चौहान विद्या मंदिर महुआडाबरा के छात्र दर्शित चौहान ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 483 अंक प्राप्त करके प्रदेश की मेरिट में तीसरा स्थान पाया है।
दर्शित ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दसवां स्थान प्राप्त किया था। छात्र के घर में खुशी का माहौल है। पिता सुभाष सिंह खेती करते हैं। वह रायपुर गांव के निवासी हैं। माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। दर्शित ने छह से सात घंटे सेल्फ स्टडी कर और ऑनलाइन पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।
उसने कहा कि छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की किताबें पढ़नी चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए। उसकी बड़ी बहन प्रियांशी ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में दसवीं रैंक प्राप्त की थी। वर्तमान में नैनीताल में बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विद्यालय से उसका गांव आठ किलोमीटर दूर है। वह साइकिल से विद्यालय आता जाता था। कोरोना काल में उसने मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई की थी। वह आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंजीनियर बनकर कर देश सेवा करना चाहता है। इस सफलता का श्रेय उसने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।