{"_id":"65a0269a895b9ae7e20bd80a","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-7295-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
Thu, 11 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक इशांस शेखर सक्सेना की फाइल फोटो।
पंतनगर। जयनगर से लौट रहे स्कूटी सवार युवक की बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में हल्द्वानी के चित्रशिला घाट पर युवक का अंतिम संस्कार हुआ।
किच्छा निवासी वीके सक्सेना पंजाब नेशनल बैंक से महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद हल्द्वानी में निवास करते हैं। उनका पुत्र इशांस शेखर सक्सेना (28) ग्लास का कारोबार करता है। उसी सिलसिले में वह बुधवार शाम को स्कूटी से जयनगर गया था। जयनगर से लौटते समय रात 9:40 बजे वह छतरपुर क्रॉसिंग से गुजर रही संपर्क क्रांति की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्रॉसिंग पर मौजूद पुलिसकर्मी ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इशांस की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर
बाजपुर। नगर के मोहल्ला टीचर कॉलोनी मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचें लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि संजय मूल रूप से प्रयागराज का निवासी है। बाजपुर में किराए के मकान में रहता है। संवाद