फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth Congress Protest For Health Services

नवांगतुक डॉक्टरों के चार्ज न लेने से यूथ कांग्रेसियों में गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress Protest For Health Services
सितारगंज एसडीएम दफ्तर में ज्ञापन देने आए यूथ कांग्रेसी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। कोरोना के दौरान डॉक्टरविहीन चल रहे सरकारी अस्पताल में नवागंतुक डॉक्टरों के कार्यभार ग्रहण न करने से यूथ कांग्रेसी आक्रोशित हैं। उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर डॉक्टरों को जल्द चार्ज लेने के निर्देश देने व अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन दिया। कहा कि लंबे समय से सीएचसी में डॉक्टरों के पद खाली चल रहे थे। कई बार शासन से डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की थी। शासन की ओर से अस्पताल में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई। संविदा पर कार्यरत डॉक्टर समेत दो डॉक्टरों को कार्यमुक्त भी कर दिया गया। इसके बाद से अस्पताल में हाल बदतर हो गए हैं। नवागंतुक डॉक्टरों ने अभी तक चार्ज नहीं लिया। इससे कोरोना काल में अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। कहा कि पर्याप्त दवा न मिलने से मरीज बाहरी मेडिकल स्टोरों से महंगे दामों पर दवा खरीद रहे हैं। वहां कांग्रेस के जिला महासचिव जिलानी अंसारी, वसीम मियां, इस्तियाक अंसारी, जावेद खान, देवेंद्र सिंह बिन्नी, विक्रमजीत सिंह, सोनी खान, सचिन गंगवार, तस्लीम खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed