फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth burnt by electrical wires after climbing on roof of goods train in kichha

Kichha: मालगाड़ी की छत पर चढ़ा सिरफिरा, डंडे से बिजली की तारों को हिलाने लगा; बुरी तरह से झुलसा युवक

Thu, 23 May 2024 11:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 23 May 2024 11:30 AM IST
सार

किच्छा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर एक सिरफिरा युवक चढ़ गया। इस दौरान युवक डंडे से ऊपर से निकल रही बिजली की तारों को हिलाने लगा। युवक डंडे में करंट आ जाने से बुरी तरह झुलस गया। 

विज्ञापन
Youth burnt by electrical wires after climbing on roof of goods train in kichha
युवक झुलस गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

किच्छा में बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के टैंकर वाले डिब्बे की छत पर एक नेनाली हाथ में डंडा लेकर चड़ गया। डंडा ऊपर से निकल रही बिजली की तार सें लगने से नेपाली बुरी तरह झुलस गया। डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रैफर किया है।

बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर लालकुंआ तक पेट्रोल व डीजल लाने वाली मालगाड़ी खड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस बीच वहां अपने हाथ में लकड़ी का डंडा लिए खड़ा एक व्यक्ति मालगाड़ी पर बनी सीड़ी के सहारे उसकी छत पर चड़ गया। बताया जा रहा है कि अचानक डंडे के बिजली के तार से छू जाने से व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- 
Haldwani: दूसरी जेल में भेजे जाएंगे बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी, इस अनहोनी का है डर...पुलिस को मिले हैं इनपुट

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जीआरपी की टीम ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया। घटना के बाद बेहोश घायल की पहचान में काफी परेशानी आई। घायल के मोबाईल के आधार पर उसकी शिनाख्त शेर बहादुर निवासी ओड़ी बागवंती नेपाल के रुप में हुई। अभी तक यह रहस्य बना हुआ है कि यह नेपाली यहां पर किस तरह पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed