फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth attacked in posh Metropolis Society of Rudrapur

Rudrapur Crime: पॉश कालोनी में भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, पांच पर केस दर्ज; सीसीटीवी में कैद घटना

Mon, 19 Aug 2024 01:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2024 01:27 PM IST
सार

रुद्रपुर शहर की पॉश मेट्रोपोलिस कॉलोनी में महिला भाजपा नेता के बेटे को पांच लोगों ने घर में घुसकर डंडे और धारदार हथियारों से बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट में घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Youth attacked in posh Metropolis Society of Rudrapur
युवक पर घर के बाहर पांच युवकों ने हमला कर दिया।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रुद्रपुर शहर की पॉश मेट्रोपोलिस कॉलोनी में महिला भाजपा नेता के बेटे को पांच लोगों ने घर में घुसकर डंडे और धारदार हथियारों से बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट में घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के बाहर से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने मेट्रोपोलिस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (एमआरडब्ल्यूए) के उपाध्यक्ष, मैनेजर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों को चिह्ति किया है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधु राय अपने परिवार के साथ मेट्रोपोलिस काॅलोनी में बी1 टावर में रहती हैं। उनके पति मनमोहन राय ने पंतनगर थाने में दी तहरीर में कहा कि 31 जुलाई को एमआरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला ने उनके बेटे पीयूष भाटिया को काॅलोनीवासियों के सामने जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

18 अगस्त को उनका बेटा अपनी पत्नी व बच्चे के साथ नैनीताल में था। एमआरडब्ल्यूए के मैनेजर विकास गुप्ता ने फोन कर उसकी लोकेशन पूछी। देर रात पीयूष नैनीताल से वापस घर पहुंचा। इस दौरान पीयूष ने अपने बेटे को कमरे में लिटाया और कार से सामान निकालने के लिए बाहर गया था। तभी घर के सामने एक कार रुकी और उसमें से पांच लोग डंडे और धारदार हथियार लेकर उतरे। मुंह पर कपड़ा बांधे लोगों ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें पीयूष घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन राय के घर के पास से तमंचा बरामद
बहू नवनीत भाटिया ने घर से बाहर निकल कर हल्ला मचाया तो आरोपी उसे धक्का मारकर भाग गए। आरोप है कि हमला कराने वाले विक्रांत फुटेला, उसका भतीजा अक्षय फुटेला, कपिल हुड़िया, विकास गुप्ता तथा अन्य लोग शामिल हैं। पीयूष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, सोमवार की दोपहर मनमोहन राय के घर के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। एसएचओ मनोज रतूड़ी ने बताया कि चार नामजदों पर केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों को तस्दीक कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed