फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth arrested in opium connection

बरेली से अफीम बेचने आए बाइक सवार युवक को पुलिस ने दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested in opium connection
नानकमत्ता थाने में युवक से पकड़ी गई अफीम और तस्करी में प्रयुक्त बाइक के साथ पुलिस टीम। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। बरेली से अफीम बेचने नानकमत्ता आ रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में हेलमेट में छिपाकर रखी आधा किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ कैलाश नदी के पुराने पुल के समीप सिसईखेड़ा गांव में घेराबंदी की। इस बीच सितारगंज की ओर से बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। तलाशी में युवक के हेलमेट में छिपाकर रखी आधा किलो अफीम बरामद हुई। युवक ने अपना नाम मनसा रामपुर थाना अलीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी तेजपाल वर्मा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed