फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth activity.

ताइक्वांडो में नैनीताल और बागेश्वर की टीमें चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth activity.
रुद्रपुर में ट्रॉफी साथ बागेश्वर की विजेता टीम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की ओर से पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। नैनीताल और बागेश्वर की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर बागेश्वर की टीम विजेता बनी, जबकि रुद्रपुर कॉलेज टीम एक स्वर्ण पदक अर्जित कर उप विजेता बनी। पुरुष वर्ग में डीएसबी नैनीताल की टीम दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर विजेता बनी। एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर पिथौरागढ़ कॉलेज की टीम उपविजेता बनी। इधर, 73 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की भारती परगई ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

पुरुष अंडर-58 किलो भार वर्ग में रुद्रपुर के तुषार ने स्वर्ण, पिथौरागढ़ के सुधांशु विश्वकर्मा ने रजत पदक जीता। अंडर-58 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ के हर्षित पंत ने स्वर्ण, रामनगर के आकाश ने रजत, अंडर-63 किलो भार वर्ग में नैनीताल के धीरज यादव ने स्वर्ण, रुद्रपुर के अंकित सिंह ने रजत पदक जीता। अंडर-65 किलो भार वर्ग में नैनीताल के विभोर भट्ट ने स्वर्ण और हल्द्वानी के हिमांशु टाकुली ने रजत पदक जीता। अंडर-74 किलो भार वर्ग में नैनीताल के दीपक सिंह ने स्वर्ण पदक व हल्द्वानी के जितेंद्र दानू ने रजत पदक जीता। अंडर-80 किलो भार वर्ग में नैनीताल के योगेंद्र में स्वर्ण पदक, अंडर 87 किलो भार वर्ग में नैनीताल के कुंदन पांडे ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मुख्य अथिति डीडी जोशी, देव शर्मा, शमशेर सिंह, विजू मैथ्यू, अभिषेक पॉल, डॉ. भानु दुर्गापाल, ऋषिपाल भारती, राजेश कुमार, श्याम मेवाड़ी, दिनेश पंत, विनोद कुमार, रविंद्र भेलवाल, महिपाल बोरा, लोकेश पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed