फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Young man stabbed seven times, left half dead

Udham Singh Nagar News: युवक पर सात बार चाकुओं से किया वार, अधमरा कर छोड़ा

Thu, 28 Mar 2024 04:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 28 Mar 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed seven times, left half dead

विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में छह युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक के पेट पर सात बार चाकुओं से वार कर दिया। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वार्ड नंबर एक विजय लक्ष्मी इन्क्लेव फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप निवासी रोहित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रजत गुप्ता 26 मार्च की रात नौ बजे अपनी मौसी के घर ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप जा रहा था। ठाकुरनगर में हरदेव मेडिकल के पास भाई को लक्खा, उसके भाई कुनाल उर्फ भाउ, अनमोल, सरपंच निवासी वार्ड नंबर 10 राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप और दो अन्य लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर भाई पर चाकू से जान लेवा हमला कर किया है। आरोपियों ने सात बार उसके भाई को चाकू मारा था। इससे भाई की सांस की नली और पेट की आंतें कट गई। इस दौरान आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकाया भी था। कन्हैया गुप्ता, यश गुप्ता, कपिल, मनोज गुप्ता उसके भाई को बचाकर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। शहर के चार निजी अस्पतालों ने उसके भाई का इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उसके भाई को राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed