{"_id":"6593091557301b57c40c1ed4","slug":"young-man-selfie-sharda-canal-cousin-jumped-away-khatima-news-c-236-1-ktm1001-1788-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सेल्फी ले रहा युवक शारदा नहर में गिरा, बचाने के लिए कूदा चचेरा भाई बह गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सेल्फी ले रहा युवक शारदा नहर में गिरा, बचाने के लिए कूदा चचेरा भाई बह गया
Tue, 02 Jan 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
नहर में बहा दिव्यांशु
खटीमा। शारदा नहर में सेल्फी लेते समय रविवार को एक युवक नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए नहर में कूदा दूसरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया जबकि सेल्फी लेने के दौरान नहर में गिरा युवक पेड़ की टहनी पकड़कर बच गया। एसडीआरएफ की टीम नहर में युवक की तलाश कर रही है। सोमवार को दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
रविवार शाम झनकईया थाना पुलिस को एक युवक के पूरनपुर मार्ग में शारदा नहर में बहने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर दिव्यांशु मिश्रा के अपने चचेरे भाई को बचाने के दौरान नहर में डूबने का पता चला।
बताया कि रमनगरा, सीतापुर यूपी निवासी 24 वर्षीय दिव्यांशु मिश्रा अपने चचेरे भाई प्रांजल मिश्रा और कटिघरा, महोली निवासी ऋषि मिश्रा, सुमित सिंह और अमरजीत सिंह के साथ कैंची धाम मंदिर, नैनीताल से वापस सीतापुर जा रहे थे। रास्ते में झनकईया से दो किमी दूर पूरनपुर मार्ग पर फोटो खीचने के दौरान प्रांजल नहर में गिर गया जिसे बचाने के लिए दिव्यांशु नहर में कूद गया। प्रांजल तो नहर किनारे पेड़ की टहनी को पकड़ कर बाहर निकल आया, लेकिन दिव्यांशु नहर में बह गया।
विज्ञापन
जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शारदा नहर किनारे युवक की काफी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने यूपी के सीमावर्ती थाने माधवटांडा की पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी है।