फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   young man has accused a factory owner and his colleagues of murdering his father in kashipur

Uk: गार्ड हत्याकांड... गांव के युवक पर घूमी पुलिस के शक की सुई, हत्या करने का संदेह जताते हुए तलाश शुरू

Wed, 31 Dec 2025 12:31 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:31 PM IST
सार

काशीपुर में एक युवक ने फैक्टरी मालिक और उसके सहकर्मियों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गार्ड के गांव निवासी युवक पर हत्या करने का संदेह जताते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
young man has accused a factory owner and his colleagues of murdering his father in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर में एक युवक ने फैक्टरी मालिक और उसके सहकर्मियों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गार्ड के गांव निवासी युवक पर हत्या करने का संदेह जताते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यूपी के जिला बुलंदशहर ग्राम सैदपुरा, औरंगाबाद निवासी रिंकू कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह ने बीते दिन आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसमें बताया कि उसके पिता कर्मवीर सिंह (48) पुत्र रंजीत सिंह कुछ दिन पूर्व गांव के ही निवासी अपरान्त (22) पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ तोशा इंटरनेशनल प्रा. लि. महुआखेड़ा गंज पैगा में कार्य करने के लिए आए थे। रिंकू ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि तुम्हारे पिता का शव तोशा इंटरनेशनल प्रा.लि. महुआखेड़ा गंज पैगा के गेट पर पड़ा है। तब सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दिया था।मृतक गार्ड के बेटे रिंकू ने फैक्टरी मालिक व उनके सहकर्मियों व उसके पिता के साथ आए अपरान्त पर रंजिशन हत्या करने का संदेह जताया है। वहीं पुलिस ने भी अपना जांच की सुई अपरान्त की ओर घुमा दी है।
विज्ञापन


हत्याकांड की जांच कर रहे आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि इसकी मुख्य वजह रिंकू का फोन रिसीव न करना और एक मोबाइल फोन फैक्टरी में छोड़कर गायब हो जाना संदेह के दायरे में आ गया है। पुलिस एक-दो दिन में घटनाक्रम का खुलासा कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed