फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Young man found hanging under suspicious circumstances

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक

Sun, 21 Apr 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man found hanging under suspicious circumstances
 आकाश द्विवेदी फाइल फोटो
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से घासमंडी में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। आनन फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने 11 महीने पहले ही महिला पीएसी कर्मी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आदर्श काॅलोनी वार्ड 36 घासमंडी में आकाश द्विवेदी (30) अपनी पत्नी नैना देवी और परिजनों के साथ रहता था। शनिवार रात वह मकान के दोमंजिले में स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला। अचेत हालत में परिजन उसने जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का मई 2022 में 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात नैना से विवाह हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आकाश ने आत्महत्या की है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के वजह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक कोई काम नहीं करता था। मौसेरे भाई ने पुलिस को बताया कि आकाश शराब पीता था। इसको लेकर उसका अपने माता पिता से विवाद रहता था। कुछ साल पहले उसके बड़े भाई की सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed