{"_id":"66c513462624a9b7db0c0334","slug":"young-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-115915-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक
Wed, 21 Aug 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आईटीआई थाना क्षेत्र के हिम्मपुर निवासी बबलू सिंह का बेटा सीटू (25) लगभग एक साल से बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम में किराए के मकान में कालागढ़ निवासी एक महिला के साथ लिवइन में रह रहा था।
बताया जाता है कि सोमवार रात लगभग नौ बजे महिला का मुंह बोला भाई घर आया था। इस दौरान सीटू की उस व्यक्ति से कहासुनी हो गई। महिला का भी सीटू से झगड़ा हो गया। इस पर सीटू कमरे में चला गया। काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो सीटू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की अभी पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है।
घर नहीं जाता था सीटू
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सीटू के परिजनों के मुताबिक सोमवार को सीटू की बहन पायल राखी बांधने श्यामपुरम आई थी। शाम छह बजे तक सब कुछ ठीक था। बताया सीटू अविवाहित था और टांडा उज्जैन में एक मिठाई की दुकान पर नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार उसका अपने घर आना-जाना नहीं था। छोटे भाई-बहन से ही उसका संपर्क था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। जानकारी के मुताबिक महिला लगभग एक-डेढ़ साल से अपने पति को छोड़कर यहां रह रही है।
अभय सिंह, एसपी काशीपुर ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।