फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Yatra For Corona Awairness

कोरोना टीकाकरण जागरूकता के लिए रोटरी व इनरव्हील क्लब निकालेंगे रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yatra For Corona Awairness
काशीपुर। राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत रोटरी एवं इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर तथा रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट की ओर से 23 जनवरी को रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष मधुप मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 और इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 ने 1500 किलोमीटर की राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण जागरूकता यात्रा का अभियान शुरू किया है। रोटरी के मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला और इनरव्हील की मंडल प्रधान उदिता शर्मा की अगुवाई में यह रैली शुक्रवार को कानपुर से शुरू हुई। इटावा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, बिसौली, रामपुर होते 23 जनवरी की शाम काशीपुर पहुंचेगी। यहां से रैली रामनगर हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव होते हुए 25 जनवरी को वापस कानपुर पहुंचेगी। इसे पांच सेक्टरों में बांटा गया है। तृतीय सेक्टर (बिसौली-रामपुर-काशीपुर-रामनगर- हल्द्वानी- रुद्रपुर- पीलीभीत) में रैली का नेतृत्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3110 के मंडल अध्यक्ष (मनोनीत) पवन अग्रवाल करेंगे। रैली के माध्यम से कोविड टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियां दूर की जाएंगी। शुक्रवार को दोपहर दो बजे रामलीला मैदान से रोटरी व इनरव्हील के सदस्य पैदल मार्च कर टीकाकरण जागरूकता रैली निकालेंगे। नगर निगम सभागार में सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मेयर उषा चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल, एएसपी राजेश भट्ट, रोटेरियन देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. दीपिका गुड़िया, रेखा जिंदल, प्राची अग्रवाल आदि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed