{"_id":"67c8a43b1ab711b1fb05823c","slug":"workshop-of-kashipur-depot-became-auction-yard-of-buses-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-124083-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो की वर्कशाप बनीं बसों का नीलामी यार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो की वर्कशाप बनीं बसों का नीलामी यार्ड
Thu, 06 Mar 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय ने काशीपुर रोडवेज डिपो की वर्कशाप को नीलामी वाली बसों का यार्ड बना दिया है। यहां पर अब तक 24 बसें काठगोदाम और रामनगर से आ चुकी हैं।
उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय पहाड़ों से ऐसी बसें जो छह लाख से अधिक किलोमीटर पूरा कर चुकी हैं उन्हें हटा रहा है। इसी क्रम में काशीपुर रोडवेज डिपो की वर्कशाप में काठगोदाम व रामनगर से आई नीलामी वाली बसों का जमावाड़ा लग गया है। कार्यशाला के फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि काठगोदाम डिपो से अब तक 14 और रामनगर डिपो से 10 बसें आ चुकी हैं। उन्होंने बताया इनमें से कई बसों को क्रेन के माध्यम से खींचकर यहां तक लाया गया है। बताया कि अब कार्यशाला में और बसें खड़ी करने की जगह नहीं है, क्योंकि डिपो की अपनी ही 42 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। उनको खड़ा करने में परेशानी हो जाएगी।
आठ बसों के अभी लगभग डेढ़ लाख किमी होने हैं पूरे
काशीपुर। रोडवेज डिपो कार्यशाला के फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया अल्मोड़ा से छह और रामनगर से दो ऐसी बसें भी आई हैं, जिनके पहाड़ में छह लाख किमी पूरे हो चुके हैं। अभी इन बसों के एक से डेढ़ लाख किमी और पूरे कराए जाने हैं। ऐसे में इन बसों को हरिद्वार, टनकपुर, देहरादून, हरिद्वार व अन्य रूटों पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, हरेंद्र नितवाल ने बताया कि रामनगर और काठगोदाम डिपो में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण उच्चाधिकारियों ने काशीपुर डिपो कार्यशाला में नीलामी वाली बसों को खड़ा करने के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई यहां से होने की उम्मीद है।