फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers Demand Peyjal Nigam and Jal Sansthan

Udham Singh Nagar News: पेयजल निगम और जल संस्थान के एकीकरण की मांग तेज

Sun, 25 Feb 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Workers Demand Peyjal Nigam and Jal Sansthan
जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने पेयजल निगम कार्यालय में दिया धरना
विज्ञापन

रुद्रपुर। पेयजल निगम और जल संस्थान के एकीकरण और राजकीयकरण की मांग तेज हो गई है। जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को पेयजल निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

संयुक्त मोर्चा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम की योजनाओं को अनुभवहीन निजी संस्थाओं से कराये जाने का विरोध किया। संयुक्त मोर्चा के जनपद संयोजक बीसी जोशी और पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संगठन मंत्री ललित जोशी ने बताया कि राज्य गठन के बाद लगातार 22 वर्षों से पेयजल निगम और जल संस्थान के एकीकरण और राजकीयकरण की मांग सरकार से की जा रही है। सरकार उनकी मांगों पर कोई संज्ञान ना लेते हुए पेयजल के कार्य अनुभवहीन निजी संस्थाओं से कराये जाने की कूटनीति तैयार कर रही है। जो कि कर्मचारी-अधिकारी और विभाग के खिलाफ है। धरने में मनीष तिवारी, मनोज पाठक, श्याम लाल, दीपक शर्मा, रोहित तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed