{"_id":"58d180084f1c1b8a591a1422","slug":"workers-clash-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देने पहुंचे ब्रिटेनिया श्रमिकों की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देने पहुंचे ब्रिटेनिया श्रमिकों की पुलिस से झड़प
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
श्रमिकों की पुलिस से झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिडकुल ब्रिटेनिया फैक्ट्री के बाहर धरना देने पहुंचे ब्रिटेनिया कामगार यूनियन के सदस्यों की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से खदेड़ कर फैक्ट्री के बाहर अपना पहरा बैठा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सोमवार देर रात यूनियन अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी के साथ हुई मारपीट के मामले पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
मंगलवार को सिडकुल स्थित ब्रिटेनिया कंपनी के स्थापना समारोह के दौरान ब्रिटेनिया कामगार यूनियन के सदस्यों की सिडकुल चौकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। यूनियन अध्यक्ष दिनेश का आरोप था कि यूनियन अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक धरना देने पहुंची थी लेकिन पुलिस ने उनसे अभद्रता कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगों मेें छह माह पूर्व कंपनी से निकाले गए यूनियन अध्यक्ष दिनेश जोशी की बहाली, स्थापना दिवस में महिला संविदा कर्मियों को शामिल करना, श्रमिकों के तबादलों को रोकना, उनकी यूनियन को स्वीकार करना, फैक्ट्री की कैंटीन में साफ खाना देना था।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप था कि सोमवार को जब यूनियन अध्यक्ष दिनेश जोशी फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता करने पहुंचे तो प्रबंधन ने वार्ता से इंकार कर दिया और घर वापसी के समय मोटाहल्दू के पास अपने भेजे गुंडों से पिटवा दिया।
इसके विरोध में भी प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फैक्ट्री प्रबंधन की सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया तो वह नहीं माने। इस पर उन्हें मौके से खदेड़ना पड़ा। देर शाम तक फैक्ट्री के बाहर पुलिस का पहरा रहा।