फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers' children demonstrated in Shram Bhawan

श्रमिकों के बच्चों ने श्रम भवन में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Workers' children demonstrated in Shram Bhawan
रुद्रपुर। श्रमिकों के बच्चों ने बाल सत्याग्रह कर श्रम भवन परिसर में प्रबंधन व शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। एलान किया कि अगर कुमाऊं कमिश्नर की ओर से दिए गए आश्वासन पर भी दो दिन में न्याय नहीं मिला तो श्रम भवन में बाल पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सिडकुल की इंटरार्क कंपनी में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों ने प्रदर्शन किया। एक श्रमिक की बेटी प्रतिमा दूबे ने कहा कि तीन महीने से उसके पापा को वेतन नहीं मिला, जिस पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया है। अब अन्य लोगों को भी स्कूल की ओर से फीस भरने के नोटिस मिल रहे हैं। बच्चों ने कहा कि एक जून को नैनीताल में कमिश्नर के कार्यालय के सामने बाल सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया गया। कहा कि कमिश्नर दीपक रावत ने उन्हें दो दिन के भीतर कंपनी की तालाबंदी खुलवाने व तीन महीने का वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो आठ जून को बाल पंचायत होगी। साथ ही उत्कर्ष, महिमा, श्रेया, भूमिका, कुमकुम, अभिनंदन, आयुष, नीलेश, प्रशांत आदि ने भी लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

वहां इंटरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, महामंत्री सौरभ कुमार, पान मोहम्मद, लक्ष्मण सिंह, कैलाश भट्ट गौरव शर्मा, आकाश मिश्रा आदि थे।
-
कोट-
श्रम सचिव की ओर से मिले पत्र को वैधानिक तरीके से परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। - बीवी श्रीधर, एचआर एडमिन, इंटार्क कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed