फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers associated with BMS took out a rally in Sidcul.

Udham Singh Nagar News: सिडकुल में बीएमएस से जुड़े श्रमिकों ने निकाली रैली

Sat, 02 Mar 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Workers associated with BMS took out a rally in Sidcul.
श्रमिकों की समस्याएं हल नहीं होने पर चक्काजाम की दी चेतावनी
विज्ञापन

रुद्रपुर। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े श्रमिकाें ने सिडकुल में वाहन रैली निकाली। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर सिडकुल में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से श्रम सचिव को ज्ञापन भी भेजा।

शनिवार को मजदूर संघ की ओर से ब्रिटानिया चौक पर सभा की गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों की स्थापना का मकसद लोगों को रोजगार दिलाना था। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने उद्योगों को कई प्रकार की रियायत और सब्सिडी दी थी। पूर्व महामंत्री शेखरानन्द पांडेय ने कहा कि शासन, प्रशासन और उद्योगपति आपस में मिले हैं। जिलाध्यक्ष गणेश मेहरा कहा कि पांच सालों से श्रम विभाग में कोई नियमित उप श्रमायुक्त नहीं है। श्रम विभाग में सक्षम अधिकारी नहीं होने के कारण श्रमिक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। श्रम विभाग में नियमित उप श्रमायुक्त की नियुक्ति होनी चाहिए। पूरन चन्द्र चौबे ने कहा कि श्रमिकों का शोषण चरम पर है। जिलामंत्री दीपेंद्र भट्ट ने कहा कि यदि लुकास टीवीएस मजदूर संघ और अन्य कंपनियों में श्रमिक समस्याओं का निस्तारण जल्दी नहीं किया गया तो सिडकुल बंद कर सिडकुल चौक पर चक्काजाम करेंगे। इसके बाद सिडकुल क्षेत्र में दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। वहां पर पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक अलमियां, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह चौहान, बसंत गोस्वामी के साथ ही विभिन्न मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article