फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worker should work to join new voters.

नए मतदाताओं को जोड़ने के अभियान में जुटें कार्यकर्ता : लटवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Worker should work to join new voters.
विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के साथ ही मोर्चों को और अधिक सक्रिय किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में कोविड-19 में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर रुपरेखा तय की गई। मोर्चा कार्यकर्ता लोक संस्कृति के वाहकों के साथ ही कोविड-19 में सराहनीय कार्य करने वाले लैब टैक्नीशियन, एंबुलेंस चालक और पत्रकारों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं को संगठन के साथ जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि ‘सेवा ही संगठन है’ की भावना लेकर कार्यकर्ता उत्साह के साथ कार्य करें। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। अधिक से अधिक लोगों के मतदाता कार्ड बनवाएं ताकि वे चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सकें। उन्होंने 23 व 24 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिला आगमन पर स्वागत को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम केा लेकर गुंजन सुखीजा को संयोजक और हिमांशु शुक्ला को सह संयोजक नियुक्त किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि आने वाले चुनाव में युवा शक्ति ही इतिहास रचेगी। वहां पर मोर्चा जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह, रंजन बरगली, विकास शर्मा, योगेश पानू, वासु शर्मा, ललित मिगलानी, नमन चावला, विजय डे सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed