फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work station will be built in the ENT department of the medical college.

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में बनेगा वर्क स्टेशन

Thu, 06 Jun 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Work station will be built in the ENT department of the medical college.
इंडो स्कोपिक मशीनों के जरिये जांच और इलाज की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में मरीजों के लिए अब वर्क स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें ईएनटी मरीजों को इंडो स्कोपिक मशीनों के जरिये जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे नाक, कान व गले के कैंसर जैसे गंभीर रोगियों को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज की ओर से वर्क स्टेशन बनाने की तैयारी शुरु हो गई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल की ओपीडी चल रही है। अस्पताल के ईएनटी विभाग में अभी तक नाक, कान व गले के रोगियों की जांच के लिए मशीनों का अभाव है। अब मेडिकल कॉलेज की तरफ से ईएनटी की ओपीडी में वर्क स्टेशन बनाने की कवायद की जा रही है। इससे नाक, कान व गले के रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार ईएनटी विभाग में कान का परदा फटने और कान में किसी वस्तु के फंसने, कान में पस, नाक में ट्यूमर, गले में ट्यूमर आदि की जांच में परेशानी होती थी लेकिन अब ये जांचें आसानी से हो सकेंगी। इसके लिए ईएनटी वर्क स्टेशन बनाया जा रहा है। इसमें करीब 25 लाख रुपये की लागत से इंडो स्कोपिक मशीन लगाई जाएगी। इसके बनने के बाद मरीजों को जांच के लिए बाहर की लैबों पर नहीं जाना पड़ेगा। वर्क स्टेशन में कार्यरत सर्जन, विशेषज्ञ व डॉक्टर ओपीडी में ही मरीजों की जांच करने के साथ ही उनका इलाज करेंगे और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मेडिकल कॉलेज में चल रही ईएनटी की ओपीडी को वर्क स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। 25 लाख रुपये की लागत से इंडो स्कोपिक मशीन लगेगी। इससे मरीजों को ओपीडी के दौरान ही वर्क स्टेशन में नाक, कान, गले की जांच, इलाज और ऑपरेशन की बेहतर सुविधा मिलेगी। -डॉ. केदार सिंह शाही, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article