फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work on the 132 kV power station in Sarwarkheda has not yet started.

Udham Singh Nagar News: सरवरखेड़ा में शुरू नहीं हुआ 132 केवी के पावर स्टेशन का काम

Sun, 28 Jun 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Work on the 132 kV power station in Sarwarkheda has not yet started.
काशीपुर। ग्राम सरवरखेड़ा में प्रस्तावित 132 केवी के पावर सब स्टेशन का काम शुरू नहीं हो सका है। मुरादाबाद रोड पर प्रस्तावित 132 केवी पावर सब स्टेशन के लिए राजकीय भूमि का चयन हो चुका है। इसकी लीज डीड भी संपादित हो चुकी है लेकिन पिटकुल देहरादून के स्तर पर निविदा प्रक्रिया लंबित है। पिछले दिनों उद्योग मित्र की बैठक में डीएम ने पावर स्टेशन की लेटलतीफी पर नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन

जसपुर खंड में करीब 30 करोड़ की लागत से ग्राम सरवरखेड़ा में 132 केवी का पावर स्टेशन प्रस्तावित है। अभी तक सरवरखेड़ा व आस-पास के गांवों को 33 केवी से विद्युत आपूर्ति की जाती है। 132 केवी का पावर स्टेशन बनने से क्षेत्र में होने वाली ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी और क्षेत्र में नए उद्योग आने से निवेश बढ़ेगा। पिटकुल काशीपुर के स्तर से इस कार्य में देरी होने पर ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई है। दरअसल, अधिशासी अभियंता पिटकुल ने 15 मई 2026 को हुई उद्योग मित्र की बैठक में बताया कि पावर हाउस की निविदा प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर लंबित है जबकि जमीन की डीड हुए छह माह का समय बीत चुका है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र निविदा की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोट.......
जसपुर के ग्राम सरवरखेड़ा में 132 केवी की स्थापना के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। आगे की प्रक्रिया गतिमान है। औपचारिकताएं पूरी होने पर पावर स्टेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। -एके जुआल, डीपीआरओ पिटकुल कार्यालय काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed