फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Work in Tehseel

आधी अधूरी तैयारी के साथ शुरु हुआ तहसील का कामकाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Work in Tehseel
सहांसनी देवी। - फोटो : KASHIPUR
लॉकडाउन के कारण पांच महीने से बाधित हुआ तहसील का कामकाज अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सका है। 18 अगस्त से ई-डिस्ट्रिक्ट काउंटर शुरू तो हो गया है लेकिन जसपुर से काशीपुर तहसील में मिलाए गए 19 गांव अभी तक ई- डिस्ट्रिक से नहीं जुड़ सके हैं। खतौनियां अपडेट न होने से दाखिल- खारिज के मामले भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। यहां से जरूरतमंदों को राशन वितरण के साथ ही प्रवासी लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया गया। तहसील का पूरा स्टाफ इसी कार्य में व्यस्त रहा जिसके चलते दफ्तर में कामकाज नही हो सका। पिछले डेढ़ माह से काश्तकारों को नई फसली की खतौनियां मिलनी भी शुरू हो गई थी लेकिन रिकार्ड रूम बंद रहने के कारण पुरानी फसली की खतौनियां नही मिल पा रही थी।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट जनाधार काउंटर का काम शुरु हो चुका है लेकिन जिले से आईडी न मिल पाने के कारण नए गांवों को ई- डिस्ट्रिक से नहीं जोड़ा जा सका है। तहसीलदार वीसी पंत का कहना है कि जल्द ही नये गांवों के अभिलेख ऑनलाइन कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में मेरा जाति प्रमाणपत्र मानपुर के पटवारी की रिपोर्ट पर बना था। 17 मार्च को मैने जाति प्रमाणपत्र के लिए फिर से आवेदन किया था। लेकिन लेखपाल ने यह कहकर रिपोर्ट लगाने से इनकार कर दिया कि उसका आवास बैलजूड़ी के हल्के में आता है। इसके चलते चार माह बाद भी उसका प्रमाणपत्र नही बन सका।
सर्वेश कुमारी, मानपुर।
10 अगस्त 2018 को मेरे पति विनोद कुमार की मृत्यु हो चुकी है। उनके नाम दर्ज भूखंड के विरासतन दाखिल खारिज के लिए चार माह पूर्व आवेदन किया था। लंबी छुट्टी के बाद हल्का लेखपाल लौट आई हैं लेकिन कभी कार्यालय में नहीं मिलती जिस कारण विरासतन दर्ज नही हो पा रही है।

गीता देवी, गोपीपुरा काशीपुर।
मेरे पति की मृत्यु हो चुकी है। मेरी उम्र 85 वर्ष है, बच्चे अपने परिवारों के साथ अलग रहते है। भरण पोषण को पेंशन स्वीकृत कराने के लिए कई माह से तहसील के चक्कर लगा रही हूं लेकिन पेंशन के संबंध में कागज तैयार नहीं हो पा रहे हैं।
सहांसनी देवी, फ्रेंडस कालोनी काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed