फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women Praised in Poshan Mela

11 आंगनबाड़ी 11 सहायिकाओं को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women Praised in Poshan Mela
बाजपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते समिति अध्यक्ष राजेश कुमार। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना की ओर से ब्लॉक स्तरीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार ने 21 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। इस दौरान 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 11 सहायिकाओं को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री रामभवन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार, बीडीओ हर सिंह मेहरा, सीडीपीओ गौरव पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाटक, नृत्य और प्रतियोगिता के माध्यम से सही पोषण की जानकारी दी गई। किशोरी वर्ग की मेंहदी, क्विज और गर्भवती, धात्री महिलाओं की पोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सही जवाब देने पर 25 विजेताओं को हिमालयन किट दी गई। संस्थागत प्रसव कराने पर गांव एनएन टोपा निवासी प्रिया, सुल्तानपुर पट्टी निवासी प्रवेश, टांडा बंजारा निवासी यासमीन, चनकपुर निवासी रुखसाना को वैष्णवी किट दी गई। मेहंदी प्रतियोगिता में अर्चना, पूजा, संजना सैनी, कल्पना अव्वल रहीं। डॉक्टरों की टीम ने 100 से अधिक महिलाओं में एनीमिया रोग की जांच की। पुष्टाहार सामग्री से निर्मित व्यंजनों के स्टॉल भी लगे। वहां आर्यन अग्रवाल, सुनीता गर्ब्याल, गायत्री मेहता, संतोष शर्मा, प्रमोद कुमार, सौरभ कुमार, राजेंद्र रावत, डा. अशोक तोमर, विनित कोठारी, प्रेमकांत, उस्मान रजा, रीना सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed