{"_id":"690bb036052c2af18c0c2f16","slug":"women-performed-puja-on-bathing-in-the-ganges-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-132500-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गंगा स्नान पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गंगा स्नान पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
Thu, 06 Nov 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। गंगा स्नान पर श्रद्धालु महिलाओं ने टुबड़ी व्रत रखा व सूर्यास्त से पूर्व नदियों के तटों पर दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना की। शाम को चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला। इससे पूर्व वार्ड नंबर दस में ठंडी नदी के किनारे टुबड़ी घाट पर महिलाओं ने दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि गंगा स्नान पर टुबड़ी पर्व को फसल के आगमन, घर परिवार में सुख समृद्धि, पति की दीर्घायु के किए मनाया जाता है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्ढी, रमन छाबड़ा, ब्रिजेश चौधरी, मनोज पांडेय, राहुल अनेजा, रिया गुंबर, सोल्की अनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन