{"_id":"68cc5deb73ef2fad0400dbb8","slug":"women-killed-in-accident-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-130204-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाइक से गिरकर घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाइक से गिरकर घायल महिला की मौत
Fri, 19 Sep 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के परिजनों ने पति पर मारपीट का आरोप भी लगाया
किच्छा। एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक से गिरकर घायल हो गई। आननफानन उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार जीसी त्रिपाठी ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मूल रूप से बरेली के मुड़िया देवरनिया और हाल लालपुर निवासी कपिल एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी विनीता (22) के साथ लालपुर में किराये के मकान में रहते थे। बुधवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से देवरनिया जा रहे थे। बताया जा रहा है कि किच्छा बाईपास पर महिला संदिग्ध रूप से बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। कपिल उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मृतका के भाई व परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कपिल ने विनीता के साथ मारपीट की थी। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।