फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman's body found in suspicious circumstances

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in suspicious circumstances
​शिवानी की फाइल फोटो
काशीपुर। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम जेलरपुर थाना नूरपुर बिजनौर निवासी दीपक शर्मा ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन शिवानी शर्मा (23) का विवाह 2018 में मुरादाबाद के थाना भगतपुर के उदमावाला गांव निवासी युवक से हुआ था। कहा वह काशीपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता है और आदर्श नगर कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। शिवानी ने कई बार फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी। कहा कि दो जून की शाम पति और ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी और उसका शव पंखे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार एचआर आर्य ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया कि मृतका का एक तीन वर्षीय बेटा है। पुलिस ने शनिवार शाम पति विक्रांत, ससुर संजीव शर्मा, सास नीलम, विक्रांत के भाई संजीव और एक अन्य महिला रश्मि के खिलाफ धारा 304 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इधर, एसपी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed